Home News Business

24 साल बाद इंग्लैंड से वापस आई चित्तौड़गढ़ से चुराई गई भगवान नटराज की मूर्ति

चित्तोड़गढ़
24 साल बाद इंग्लैंड से वापस आई चित्तौड़गढ़ से चुराई गई भगवान नटराज की मूर्ति
@HelloPratapgarh - चित्तोड़गढ़ -

जिले में रावतभाटा के बाड़ौली मंदिर से करीब चौबीस साल पहले चुराई गई भगवान नटराज की मूर्ति इंग्लैण्ड से वापस लाने के बाद रविवार को दुर्ग के कुंभा महल उद्यान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संतों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को सौंप दी।
समारोह में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2013 तक सिर्फ 13 मूर्तियां विदेशों से भारत लाई गई थी, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक 229 मूर्तियां विदेश से भारत लाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह काशी से चोरी हुई अन्नपूर्णा की मूर्ति इंग्लैण्ड के संग्रहालय में रखी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी दौरे पर वहां गए तो संग्रहालय का अवलोकन करने के दौरान उनकी नजर इस पर पड़ी और इसके बाद प्रयास कर इसे पुन: भारत लाया गया।
समारोह में उत्तम स्वामी ने कहा कि विश्व के लिए भारत तीर्थ स्थल है। विदेशों में सब सुविधाएं हैं, लेकिन आत्म शांति नहीं है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि चित्तौड़ को महाराणा लोक जरूर बनाएं। उन्होंने कहा कि दुर्ग पर मीरां के गिरधर की मूर्ति देखकर सुखद अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग कर्म स्थल है।

शेयर करे

More news

Search
×