Home News Business

बांसवाड़ा में गौ-मांस बांट रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बोले- इसका मांस खाने से दमा रोग होगा दूर

Banswara
बांसवाड़ा में गौ-मांस बांट रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बोले- इसका मांस खाने से दमा रोग होगा दूर
@HelloPratapgarh - Banswara -

अंधविश्वास के चलते बांसवाड़ा जिले में तीन लोगों ने पहले गाय की हत्या की और पकाने के लिए उसका मांस बांट रहे थे। तभी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीन लोगों को दबोच लिया। जबकि पांच लोग मौके पर भाग निकले।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र की है। जहां सिमेला गांव में पेमा अड़ की एक झोंपड़ी में गाय काटी गई। उस समय वहां आठ लोग बैठे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। जिनमें से तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों के अनुसार उन्हें बताया गया था कि सर्दी में गौ-मांस के सेवन से दमा जैसी बीमारी दूर होती है। इसके चलते वह ऐसा कर रहे थे।

शेयर करे

More news

Search
×