Home News Business

प्रतापगढ़ : भव्य रूप में निकली परशुराम जयंती पर शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत 

Pratapgarh
प्रतापगढ़ : भव्य रूप में निकली परशुराम जयंती पर शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत 
@HelloPratapgarh - Pratapgarh -

प्रतापगढ़. कोरोनाकाल के बाद इस बार दो साल बाद भगवान परशुराम जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उत्सव समिति एवं सकल ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित इस आयोजन का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर परिषद द्वार से शुरू होकर नृसिंह घाट पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
नगर परिषद के मुख्य द्वार पर सभापति रामकन्या गुर्जर एवं पार्षदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आगे एक रथ में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी थी। आगे युवक घोड़े पर भगवान परशुराम का रूप धरकर चल रहे थे। बग्गी में संत महेश मणि मैनपुरिया आश्रम और उनके साथी संत बैठे हुए थे। उसके पीछे ब्राह्मण समाज के लोग और महिलाएं चल रही थी। ब्राह्मण बंधुओं ने अपने मस्तक पर त्रिकुंड तिलक लगा रखा था। गले में उपरना धारण किये थे। ब्रह्म ज्योति गुरुकुल के बालक विश्व कल्याण के लिए मंत्रोचार कर रहे थे। शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नगर वासियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।


शोभा यात्रा सदर बाजार निचला बाजार, झंडा गलियों कर नरसिंह घाट पहुंची, जहां कक्षा दसवीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और नगर परिषद के ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।


पुलिस ने यात्रा मार्ग समतल करवाया
शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण करते हुए एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा, उप अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, आयोजक मंडल के सुधीर वोहरा, संदीप शर्मा और अरुण फौजी के साथ विचार विमर्श कर झंडा गली से लेकर नरसिंह घाट तक की सडक़ के समतलीकरण का काम कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश देकर करवाया


विप्र फाउंडेशन ने किया रक्तदान
विप्र फाउंडेशन की ओर से परशुराम जयंती पर कई आयोजन किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें १२ यूनिट रक्तदान किया गया। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि सामाजिक एकता समरसता के संदेश के साथ युवा शक्ति व मातृ शक्ति ने भी रक्तदान किया। पूर्व संध्या पर महा आरती का आयोजन किया गया और दीपेश्वर तालाब में दीपदान का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री सत्यनारायण भट्ट, विकास शर्मा, सुधीर बोरा कमलेश नागर, यतेंद्रदत्त शर्मा, प्रखर नागर आदि उपस्थित थे।

शेयर करे

More news

Search
×