Home News Business

प्रतापगढ़ : परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, सम्मान समारोह होगा आयोजित

Pratapgarh
प्रतापगढ़ : परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, सम्मान समारोह होगा आयोजित
@HelloPratapgarh - Pratapgarh -

प्रतापगढ़. जिलेभर में मंगलवार को परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस बार दो साल बाद यह आयोजन होगा। विप्र फाउण्डेशन सहित सर्व ब्राह्मण महासभा एवं अन्य सहयोगी ब्राह्मण संगठनों की ओर से भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को दोपहर में साढ़े 3 बजे नगरपरिषद से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सदरबाजार से होते हुए नृसिंह घाट पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में संत महेशमणि महाराज मेनपुरिया आश्रम मंदसौर शामिल होंगे। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा के नृसिंह घाट पर पहुंचने के बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्य एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य समारोह स्थल पर संत महेशमणि महाराज के प्रवचन भी होंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह में 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड 2021 में प्रथम श्रेणी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। आयोजक श्री परशुराम जयंती महोत्सव समिति की ओर से सकल ब्राह्मण समाज से शोभायात्रा में श्वेत वस्त्र एवं केसरिया वस्त्र धारण कर पहुंचने का निवेदन किया हैं।


दीपदान कर किया रक्तदान
सामाजिक एकता व समासता का पर्व परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन की ओर से पूर्व संख्या पर दीपेश्वर तालाब पर दीपदान किया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंच रक्तदान किया गया।

शेयर करे

More news

Search
×