जिला कलेक्ट्री से निकली 36 कोम एकता रैली वाहनों पर भगवा झंडा लेकर निकले सर्व समाज के लोग

राजस्थान राजपूत करणी सेना और 36 कोम द्वारा एकता रैली का आयोजन किया गया. प्रतापगढ़ शहर के कलेक्ट्री परिसर में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वाहन रैली की शुरुआत की गई जो शहर के धरियावद नाका, नीमच नाका, गांधी सर्कल होते हुए शहर के तिरंगा सर्कल अटल रंगमंच पहुंची. जहां एक आम सभा का आयोजन होगा. वाहन रैली में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग हाथों में भगवा झंडा लिए महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ गुजरते हुए नजर आए. इस महारैली में भिंडर महाराज रणधीर सिंह भिंडर, जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी, जोधपुर यूनिवर्सिटी के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, डीडी सिंह राणावत, करणी सेना प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह चिकलाड़ सहित कई प्रदेशभर के दिग्गज शामिल हुए.