केला मेला मार्ग पर कुएं में तैरता हुआ मिला महिला का शव, शव को शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के पीपलखूंट उपखंड के पावटी क्षेत्र के निकट केला मेला मार्ग पर पुलिया के पास एक कुएं में अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर शुक्रवार दोपहर में भारी तादाद में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीपलखूंट थाने पर दी। कुछ समय बाद सुरेंद्र सिंह राव थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पीपलखूंट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर अपने अनुमान के आधार पर बताया कि शव लगभग 4 से 5 दिन होने के चलते पानी में सड़ चुका है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की जांच पड़ताल करी। लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त में जुट चुकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से शव का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों के अनुमान के आधार पर महिला की उम्र 25 से 30 साल के करीब है। चेहरा पूरी तरीके से सड़ने के कारण पहचान में नहीं आ रहा है। जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला के पैरों में पायल भी पहनी हुई पुलिस को मिली है