भगवान महावीर जन्म कल्याणक बहुत ही धूमधाम एवं अनेकों आयोजनों के साथ मनाया

प्रतापगढ़। कुंडलपुर नगर में भव्यातिभव्य रंगारंग महा-वीर डांडिया संपन्न हुए हैं। प्रतापगढ़ भगवान महावीर जन्म कल्याणक बहुत ही धूमधाम एवं अनेकों आयोजनों के साथ मनाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सकल जैन युवा मंच समिति के अध्यक्ष अर्पित सालगिया ने बताया है कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्याति भव्य महा-वीर डांडिया महोत्सव का अभूतपूर्व आयोजन शहर के कुंडलपुर परिसर तिरंगा चौराहा, कॉलेज रोड़, प्रतापगढ़ में सायं को महा-वीर डांडिया आयोजित हुआ। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से चलता आया है जहाँ सकल समाज के महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़ कर गरबे में भाग लिया। साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर पुरुस्कार से सम्मान भी किया गया। जहाँ पूरा सकल जैन समाज ने झूमकर महावीर स्वामी के जयकारे लगाते नजर आएं। इस आयोजन में कई महिलाओं, पुरुषों, युवतियों एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।