Home News Business

संभाग की 10 सीटों का सेंटर प्वाइंट सागवाड़ा  इसलिए 17 को प्रियंका गांधी और 22 नवंबर को पीएम मोदी की सभा

Banswara
संभाग की 10 सीटों का सेंटर प्वाइंट सागवाड़ा  इसलिए 17 को प्रियंका गांधी और 22 नवंबर को पीएम मोदी की सभा
@HelloPratapgarh - Banswara -

इस बार कई सीटों पर कांटे का मुकाबला, मोदी व प्रियंका पहली बार सागवाड़ा आ रहे, वसुंधरा कल बांसवाड़ा, परतापुर में सभा करेंगी

नरेंद्र मोदी प्रियंका गांधी. वसुंधरा राजे बांसवाड़ा/डूंगरपुर | विधानसभा चुनाव प्रचार में अब तेजी आएगी। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौरे तय हो गए हैं। इसकी शुरुआत 16 नवंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बांसवाड़ा, परतापुर, डगपुर क में जनसभा के साथ होगी। अगले दिन 17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी सागवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ सीएम अशोक गहलोत भी होंगे। इसके बाद 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागवाड़ा में सभा को संबोधित करेंगे।

बांसवाड़ा की 5, डूंगरपुर की 3, प्रतापणढ़ की 2 विधानसभा क्षेत्र की औसतन दूरी 60 से 65 किमी, इसलिए चुना सागवाड़ा, परतापुर
भाजपा- कांग्रेस दोनों दल के प्रमुख नेता ने सागवाड़ा, परतापुर को चुनावी प्रचार के चुनने के पीछे प्रमुख वजह है कि यह सीट बांसवाड़ा संभाग की 10 सीटों का सेंटर प्लॉइंट है। सागवाड़ा से संभाग के 10 अन्य विधानसभा क्षेत्रों की दूरी औसतन 60 से 65 किमी है। ऐसे में तीनों जिलों से प्रत्याशी, समर्थक व कार्यकर्ता, लोगों का यहां पहुंचना आसान रहेगा। दूसरा कारण यह है कि सागवाड़ा विधानसभा सीट पर पिछले गत दो चुनाव से कांग्रेस जीत नहीं पाई है, वहीं भाजपा पिछले चुनाव में यहां जीत नहीं पाई थी। इसलिए दोनों ही प्रमुख दल सागवाड़ा सीट के जरिए संभाग की सभी सीटों पर फोकस कर रहे हैं। 17 नवंबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद व भोज एअहसीसी प्रभारी सुखजिंदर रंधावा मौजूद रहेंगे। इधर, स्टार प्रचारक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनाज प्रचार को लेकर बांसवाड़ा संभाग में होने वाली यह पहली सभा है। कांग्रेस ने भी दो दिन बाद होने बाली सभा को तैयारियां शुरू कर दी है। वहां सागवाड़ा शहर के भीखाभाई भील कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कॉलेज ग्राउंड में तैयारियां शुरू हो गई है।

बीटीपी, बीएपी और आप बढ़ा रही है कांग्रेसवभाजपा के लिए चुनौतियां बांसबाड़ा संभाग में डूं डा आसपुर, चौरासी, सागवाड़ा, घाटोल, बागीदौर, जबांसवाड़ा, गढ़ी, कुशलगढ़, धरियावाद व प्रतापगढ़ विधानसभा सीट है। इस बार भाजपा-कांग्रेस, बीटीपी के अलावा बीएपी भी मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार उम्मीदबारों को मैदान में उतारा है। बांसवाड़ा संभाग की कुछ सीटों पर आमने सामने, कुछ सीटों पर त्रिकोणीय तो कुछ पर चतुष्कोणीय मुकाबले हैं।

दोपहर 3:45 डूंगरपुर से परतापुर पहुंचेगी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को डूंगरपुर से हेलिकोंपटर द्वारा गढ़ी और बांसवाड़ा दौरे पर आएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने बताया कि बिधान सभा गढ़ी के परतापुर स्थित स्टेडियम में गुरुवार दोपहर बाद 3:45 बजे भाजपा प्रत्याशी कैलाश मीणा के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगी। बाद में वसुंधरा राजे शाम 5 बजे बांसवाड़ा शहर के गांधी मूर्ति क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी धनसिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी

शेयर करे

More news

Search
×