Home News Business

भाजपा का सेवा सप्ताह, मरीजों एवं बंदियों को फल व बिस्किट वितरित किए

Banswara
भाजपा का सेवा सप्ताह, मरीजों एवं बंदियों को फल व बिस्किट वितरित किए
@HelloPratapgarh - Banswara -

छोटीसादड़ी से रोहित रेगर की रिपोर्ट 

छोटीसादड़ी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे भारत में सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा मना रही है। सेवा सप्ताह के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि पूरे जिले में जगह जगह कहीं कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसके तहत आज छोटीसादड़ी में उप जेल में बंदियों एवं सभी स्टाफ कर्मी को फल व बिस्किट वितरित किये गए। नगर के जयचंद मोहिल सामुदायिक अस्पताल में मरीजों को एवं सभी सहकर्मी को फल व बिस्किट वितरित किए गए। वही, भाजपा के समस्त पदाधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त छोटीसादड़ी हो इस की शपथ ली। इस दौरान नगर महामंत्री अजीत दुग्गड़, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, गिरिराज सोनी, दिनेश कासमा, पंकज सोनी, राजकुमार पाटीदार, सुभाष पाटीदार, प्रहलाद सिंह राणावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे

More news

Search
×