Home News Business

बच्चों के कलेक्टर, बच्चों को दी करियर टिप्स आधे घंटे का समय बिताया सेल्फी भी ली

Pratapgarh
@HelloPratapgarh - Pratapgarh -

महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चे उस समय उत्साहित हो गए जब प्रतापगढ़ कलेक्टर सौरभ स्वामी उनके बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को करियर को लेकर कई टिप्स भी दिए और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई। लगभग आधे घंटे से भी अधिक समय तक कलेक्टर बच्चों के बीच रहे और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
खबर : प्रतापगढ़ कलेक्टर सौरभ स्वामी अपने नवा चारों के लिए जिले के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी जाने जाते हैं। इसी को लेकर वह युवाओं में भी खासे लोकप्रिय हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित विश्व अहिंसा दिवस के कार्यक्रम में। यहां कार्यक्रम समाप्ति के बाद अन्य अतिथि अपने गंतव्य की ओर निकल गए थे वही कलेक्टर सौरभ स्वामी बच्चों के बीच पहुंच गए। बच्चे भी अचानक कलेक्टर को अपने बीच में देखकर उत्साहित हो गए। इस दौरान कई बच्चों ने कलकतर से हाथ मिलाकर उनसे कई सवाल बी किए जिनके कलेक्टर ने एक एक कर सभी के जवाब दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बालिकाओं की शिक्षा को अपना हथियार बनाने की बात कही उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही एक कमजोर भी शक्तिशाली बन सकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि उनके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है। उन्हें पढ़ाई के साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखना है। उन्होंने बालिकाओं से सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करने की बात कही। कलेक्टर के बालिकाओं के बीच पहुंचने से बालिकाएं भी काफी उत्साहित नजर आई।

शेयर करे

More news

Search
×