Home News Business

दलोट : अचानक मौसम ने बदली करवट, आधे घंटे तक हुई बारिश, बदलते मौसम ने बड़ाई चिंता

दलोट
दलोट : अचानक मौसम ने बदली करवट, आधे घंटे तक हुई बारिश, बदलते मौसम ने बड़ाई चिंता
@HelloPratapgarh - दलोट -

दलोट से लव कुमार जैन की रिपोर्ट 

दलोट। शनिवार  को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शाम को झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे  घंटे तक हुई बारिश से सड़कें तर हो गई। तेज बारिश से कस्बे के हॉट चोक रॉड पर पानी भर गया। क्षेत्र में सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर को तेज धूप का सामना करना पड़ा। लेकिन 3 बजे के बाद फिर से बादलों की सुगबुगाहट से धूप छांव का खेल शुरू हो गया। शाम होते होते घने बादल छाए गए और झमाझम बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

शेयर करे

More news

Search
×