Home News Business

डिप्टी राजेंद्र सिंह ने किया सालमगढ़ पुलिस थाने का दौरा, क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भी किया निरीक्षण

दलोट
डिप्टी राजेंद्र सिंह ने किया सालमगढ़ पुलिस थाने का दौरा, क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भी किया निरीक्षण
@HelloPratapgarh - दलोट -

दलोट से लव कुमार जैन की रिपोर्ट 

दलोट. पीपलखूंट के नए उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने सीओ कार्यलय का पदभार ग्रहण करने के बाद  सोमवार को सालमगढ़ थाने का निरीक्षण किया। डीवाइएसपी ने मालखाने, बैरक, रिकार्ड रूम, भोजनालय आदि को देखा। इस अवसर पर सिंह  ने बताया कि क्षेत्र की भोगौलिक स्थिति समझकर सबसे पहले संगठित अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक व पुलिस के बीच पारदर्शिता हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे तथा पुलिस के जवानों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चर्चा करते हुए कहा कि जरूरी हो तो मास्क पहन कर घर से निकलें। बिना मास्क पहने वालो के कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए सभी बचाव के उपाय करे। इस अवसर पर थानाधिकारी कृष्णचंद्र बुनकर, एएसआई शिशुपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहर सिंह, निनोर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा। डिप्टी राजेंद्र सिंह ने थाने के निरीक्षण के बाद थानाधिकारी के साथ दलोट पंचायत समिति क्षेत्र व सालमगढ़ पंचायत क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। आगमी पंचायतीराज चुनाव के  मद्देनजर क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया वहीं अधिकारी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए जनता का सहयोग लें और अपना विश्वास कायम करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाएं ताकि अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

शेयर करे

More news

Search
×