Home News Business

निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सफाई के निर्देशमुख्य वन संरक्षक ने किया गौतमेश्वर का दौरादिए कई आवश्यक निर्देश

अरनोद
निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सफाई के निर्देशमुख्य वन संरक्षक ने किया गौतमेश्वर का दौरादिए कई आवश्यक निर्देश
@HelloPratapgarh - अरनोद -

अरनोद. मुख्य वन संरक्षक राजकुमारसिंह ने बुधवार को गौतमेश्वर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां पॉलिथिन का प्रयोग नहीं करने और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यहां तालाब में प्रवासी पक्षियों की गतिविधियां देखी। इसके साथ ही बर्ड फ्लू को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को जंगल में पानी की कमी को नलेकर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया। यहां गौतमेश्वर में सौंदर्यीकरण के हत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सरपंच उदयलाल मीणा को यहां परिसर में सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कहा गया। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक सुबोधकुमार राजपूत, रेंजर दारासिंह राणावत, वनपाल अब्दुल सलीम शेख, वनरक्षक राजेन्द्रसिंह, पर्यावरणप्रेमी कर्नल जयराजसिंह आदि मौजूद थे। 

शेयर करे

More news

Search
×