Home News Business

गुजरात आइडियोलॉजी के भाजपा नेताओं के इशाराें पर आंदोलन को उग्र रूप दिया

Dungarpur
गुजरात आइडियोलॉजी के भाजपा नेताओं के इशाराें पर आंदोलन को उग्र रूप दिया
@HelloPratapgarh - Dungarpur -

कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने काकरी डूंगरी के आंदोलन को भाजपा और बीटीपी के षड्यंत्र का नतीजा बताया। खोड़निया ने कहा कि शिक्षक भर्ती मामले में 1167 पदों को लेकर जो आंदोलन कर रहे थे उन भोले भाले बच्चों को राजनीतिक दलों ने मोहरा बनाया।

खोड़निया ने कहा कि उसमें कुछ गुजरात की भाजपा के लोग छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ अलग विचारधारा के लोग शामिल हैं। उन्होंने यहां पर इन बच्चों को आगे कर एक आंदोलन चलाया। जो आगजनी और लूटपाट हुई उससे हमारे वागड़ के लोगों का कोई हाथ नहीं है। इन सब के पीछे भारतीय जनता पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी का षड्यंत्र है।

खोड़निया ने बताया कि 4 साल पहले वसुंधरा की सरकार के दौरान तात्कालीन जनजाति राज्यमंत्री और एक विधायक ने उनके गुजरात आइडियोलॉजी के जो भाजपा नेता है उनके कहने पर एक षड्यंत्र रचा। क्योंकि यहां का आदिवासी मतदाता कांग्रेस का परम्परागत मतदाता है। उसमे फूट कैसे डालें इसके लिए आदिवासी वोटों के बंटवारे का तरीका निकाला। यहां के युवाओं को भड़काया गया, यहां के आदिवासी युवाओं को गैरआदिवासी युवाओं से लड़ाने का काम किया। उसका फायदा भाजपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी को हुआ। उन लोगों ने तब झूठ बोला था कि 5वीं पास को हम नाैकरी दे देंगे, उनको अलग तरीके का लालच दिया।

शेयर करे

More news

Search
×