Home News Business

1 सितंबर 2018 शब्बीर और उसके दो बेटों की निर्मम हत्या और अब जमानत पर छूटे आरोपी पन्नालाल की गाेली मारकर हत्या

Banswara
1 सितंबर 2018 शब्बीर और उसके दो बेटों की निर्मम हत्या और अब जमानत पर छूटे आरोपी पन्नालाल की गाेली मारकर हत्या
@HelloPratapgarh - Banswara -

छह माह पहले भी हुअा था चाकुअाें से हमला


दाे साल पहले जमीन विवाद में एमजी अस्पताल परिसर में एक साथ तीन हत्याअाें के चर्चित मर्डर केस के अाराेपी पन्नालाल सरगड़ा की रविवार रात काे श्रीराम काॅलाेनी में एक पुराने गैराज के बाहर गाेलीमारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार तीन बदमाशाें के वारदात काे अंजाम देना बताया जा रहा है। एहतियातन श्रीराम काॅलाेनी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिलेभर में नाकाबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध ठिकानाें पर दबिशें दी लेकिन देररात तक हमलावराें का काेई पता नहीं चल पाया। हमलावराें की पहचान नहीं हाे पाई है लेकिन परिजनाें ने पुराने जमीन विवाद में ही हत्या की अाशंका जताई है। ट्रिपल मर्डर केस में पन्नालाल कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर अाया था। जनवरी में भी उस पर चाकू से हमला किया गया था। जिसमें पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर फिराेज पीपा अाैर उसके साथी शफीक काे गिरफ्तार किया था। इस मामले में फिर से कोतवाली पुलिस ने फिरोज और कुछ लोगों को संदेह के आधार पर रात को ही निगरानी में ले लिया है।

पन्नालाल अाैर उनके बेटे सितंबर, 2018 में एमजी अस्पताल परिसर में सरेअाम तीन जनाें की निर्मम हत्या के अाराेपी है। जमीन विवाद में की गई इन हत्याअाें के केस में पन्नालाल अाैर उनके दाेनाें बेटाें काे जेल हुई थी। इस केस में पन्नालाल जमानत पर था। जिस हिस्ट्रीशीटर फिराेज अाैर उसके साथी शफीक पर संदेह जताया जा रहा है बताया जा रहा है कि दाेनाें 20 दिन पहले ही जमानत पर छूटे थे। लिहाजा पुलिस उनकी धरपकड़ में भी जुट चुकी है।

वारदात रात 8 बजे के करीब श्रीराम काॅलाेनी की कच्ची बस्ती में तालाब किनारे पन्नालाल के पुराने गैराज के पास हुई। पन्नालाल की साली पेमाबाई ने बताया कि गैराज पर जाने की बात कहकर निकले थे। हमनें मना किया था क्याेंकि, पिछले कुछ दिनाें से हमें शंका थी कि उनका काेई पीछा कर रहा है। फिर भी नहीं माने अाैर स्कूटी लेकर निकल गए। इस पर हम भी उनके पीछे गए। लेकिन, हम माैके पर पहुंचे उससे पहले उन्हें किसी ने गाेली मार दी थी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची अाैर जख्मी पन्नालाल काे एमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। इधर, पुलिस ने बदमाशाें काे पकड़ने के लिए शहर समेत जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी। बाॅर्डर पर भी हर अाने-जाने वाले से गहन पूछताछ शुरू कर दी गई। जांच करने वाले डाॅक्टर ने बताया कि पीठ के पीछे गन फायर का निशान था। बाॅडी पर कमर तक काेई भी अन्य खराेच के निशान नहीं पाए गए। सूचना पर पूर्व मंत्री भवानी जाेशी भी अस्पताल पहुंचे अाैर मृतक के परिजनाें से बातचीत की। थाेड़ी ही देर में एएसपी रामकृष्ण मीणा, काेतवाल भैयालाल अांजना, एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत भी पहुंचे अाैर जानकारी ली। एसडीएम ने शहरवासियाें से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं पूर्वमंत्री भवानी जोशी ने कहा कि यदि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बांसवाड़ा बंद कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव ने शहर में हुए हत्याकांड की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा वर्तमान में बांसवाड़ा जिला ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था लडख़ड़ा गई है।
जिस जगह तीन हत्याएं हुई, वहीं लाया गया पन्नालाल का शव : ट्रिपल मर्डर केस का अाराेपी पन्नालाल सरगड़ा पर जनवरी में भी जानलेवा हमला हुअा था। जिस पर उसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फिराेज पीपा अाैर उसके साथी शफीक काे गिरफ्तार किया था। दाेनाें 71 दिन तक न्यायिक अभिरक्षा में रहे। पुलिस सूत्र बताते है कि दाेनाें इसी मामले में 20 से 25 दिन पहले ही जमानत पर छूटे है। एेसे में इस हत्या पर सबसे पहला शक इन्हीं दाेनाें पर जताया जा रहा है। फिराेज हिस्ट्रीशीटर सिराज का रिश्तेदार है। पन्नालल की हत्या के बाद उसके शव काे पुराने गायनिक अाॅपीडी वार्ड में लाया गया। इसी वार्ड के ठीक बाहर इंदिरा काॅलाेनी के 65 वर्षीय शब्बीर माेहम्मद अाैर उनके दाे बेटाें की निर्मम हत्या कर दी गई थी। काेराेना की वजह से ट्राेमा वार्ड बदलने पर इत्तेकाफ से पन्नालाल का शव भी इसी वार्ड में बनाए गए अस्थाई ट्राेमा वार्ड में लाया गया।



श्रीराम काॅलाेनी की कच्ची बस्ती में पुराने गैराज के बाहर रात 8 बजे फायरिंग, मिली बुलेट की शेल
पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतक पन्नालाल की पत्नी की बहन प्रेमा बाई ने बताया कि उसके घर के पास पन्नालाल का खेत है। जहां गाय रखने के लिए टिन शेड बनाया है। पन्नालाल रोजाना शाम को वहां आता था। प्रेमा रविवार रात को करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर पहुंचे। तब वहां से 1 बाइक और 1 स्कूटी पर 3-3 लोग बैठकर निकले। गोली लगने के बाद पन्नालाल को खून निकल रहा था। उसने कहा कि मुझे बचा लो। रिपोर्ट में बताया कि उनका सईद और उसके परिवार से जमीन का विवाद है। सईद के कोटा निवासी साले ने पन्नालाल को मारने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने सईद के साले सहित फिरोज उर्फ पीपा, शफीक और उसके कुछ साथियों पर हत्या की शंका जताई है।

दो घरों के रास्ते ने ले ली चार जाने

इंद्रा नगर में पन्नालाल और शब्बीर के घर के बीच एक ही रास्ता था। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे। इस कारण शब्बीर मोहम्मद व उसके दो बेटों की एमजी अस्पताल में हत्या कर दी थी। अब पन्नालाल की हत्या हो गई।
रात 9:30 बजे के करीब एसपी कावेंद्रसिंह सागर माैके पर पहुंचे। माैके पर बुलेट की शेल मिली है। चप्पलें भी उल्टी पड़ी हुई थी। पास ही एक बाइक भी पड़ी थी। परिजनाें ने बताया कि जिस जगह पन्नालाल की हत्या की गई है। वहां पुराना गैराज था। फिलहाल वहां दाे गाय पाल रखी थी। जिन्हें चारा देने अाैर दूध निकालने के लिए पन्नालाल अाैर परिजन कभी-कभार जाया करते थे। गैराज के एक तरफ तालाब है अाैर सूनसान इलाका है। एेसे में बदमाशाें के वारदात काे अंजाम देने के बाद इंदिरा काॅलाेनी या राजतालाब के रास्ते भागने की अाशंका है।

रिकाॅल: कार सवार ने रॉड से एमजी अस्पताल में 3 लोगों को मार डाला था

1 सितंबर, 2018 की सुबह 10:30 बजे एमजी अस्पताल परिसर में इंदिरा काॅलाेनी निवासी सेवानिवृत्त एलडीसी शब्बीर माेहम्मद अाैर उसके बेटे शफीक अाैर शाहिद की निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक साथ तीन हत्याअाें ने पूरे शहर काे दहशत में ला दिया था। शब्बीर मेडिकल करवाने के लिए दाेनाें बेटाें के साथ अस्पताल के जननी वार्ड की तरह जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे स्कूटी सवार दाे संदिग्ध अाए अाैर अाते ही दाेनाें बेटाें से मारपीट शुरू कर दी। पिता शब्बीर यह देखकर बीच बचाव करने लगे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले सफेद रंग की कार से उतरे एक व्यक्ति ने राेडनुमा हथियार से पिता अाैर दाेनाें बेटाें पर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस केस में पन्नालाल अाैर उसके दाेनाें बेटाें काे गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दाेनाें बेटे न्यायिक अभिरक्षा में है।

मौके पर बाइक और चप्पलें पड़ी थी, लोगों ने बाइक और स्कूटी पर 3-3 लोगों को भागते देखा

 

शेयर करे

More news

Search
×