Home News Business

राजस्थान निकाय चुनाव की घोषणा : प्रतापगढ़ सहित 20 जिले के 90 निकायों में होंगे चुनाव, 7 फरवरी को अध्यक्ष के लिए वोटिंग

प्रतापगढ़
राजस्थान निकाय चुनाव की घोषणा : प्रतापगढ़ सहित 20 जिले के 90 निकायों में होंगे चुनाव, 7 फरवरी को अध्यक्ष के लिए वोटिंग
@HelloPratapgarh - प्रतापगढ़ -

प्रतापगढ़। राजस्थान के 20 जिलों की 90 नगर निकायों में चुनाव की घोषणा मंगलवार को ती गई। इनमें प्रतापगढ़ नगर परिषद के चुनाव भी होने है। इसके साथ ही एक नगर निगम, नगर परिषद और 80 नगरपालिका है। यहां सदस्य के लिए 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 31 जनवरी को मतमाणमा की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 7 फरवरी को मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं, 8 फरवरी को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 90 नगर निकायों में होने वाले मतदान में 29,51,835 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 15,11,208 पुरुष, 14,40,565 महिला और 62 अन्य हैं। इस दौरान कुल 3035 बाहों में 5253 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के लिए खर्च की सीमा भी तप की गई है। इसमें नगर निगम सदस्य के लिए 2.5 लाख रुपए, नगर परिषद सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपए और नगर पालिका सदस्य के लिए 1 लाख रुपए की सीमा तय की गई है।

इन 20 जिलों में होगा चुनाव

अजमेर, बांसवाहा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झंझन, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में होंगे।

शेयर करे

More news

Search
×