Home News Business

घने कोहरे के बीच जारी है कड़ाके की सर्दी का सितम, यहां ठंड से खेतों और वाहनों पर जमी बर्फ

Pratapgarh
घने कोहरे के बीच जारी है कड़ाके की सर्दी का सितम, यहां ठंड से खेतों और वाहनों पर जमी बर्फ
@HelloPratapgarh - Pratapgarh -

प्रदेश सहित जिले भर में शीतलहर का सितम जारी है। शीतलहर के चलते जिले पर में बर्फ की तरह ठंड पढ़ने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच हाड़ कंपा देने वाली सर्दी सितम ढहा रही है। जिले के कई इलाकों में लगातार हो रही तापमान में गिरावट के चलते खेतों और वाहनों पर बर्फ जम गई है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर जिले के धरियावद और राजपुरिया क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां बीते 3 दिन से पारा लगातार गिर रहा है। जिलेभर में सर्द हवाओं के कारण पानी भी जमकर बर्फ बन गया है। खेत खलिहान और खुले में खड़े वाहनों पर बर्फ जमी है। सुबह देर तक कोहरा छाया रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। सर्द चुभती हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके हैं। सड़कों पर राहगीर और वाहन चालक गर्म कपड़ों में ढके दिख रहे हैं। बर्फीली हवाएं चलने के कारण धूप भी बेअसर हो रही है। सर्दी से बचाव के लिए दोपहर के वक्त भी लोग अलाव ताप रहे हैं। लुढ़के तापमान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

शेयर करे

More news

Search
×