Home News Business

आज अबूझ मुहूर्त:फुलेरा दोज के साथ ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे

Banswara
आज अबूझ मुहूर्त:फुलेरा दोज के साथ ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे
@HelloPratapgarh - Banswara -
  • मौसम में आएगा बदलाव, शुक्र अस्त, खरमास में विवाह, भूमि पुजन और गृह प्रवेश वर्जित

फुलेरा दोज से पहले और बाद में 2 ग्रहों का मीन राशि में आना कई शुभ संकेत देगा। राजनीतिक उठापटक तो होगी ही साथ ही सुखद समाचार भी मिलेंगे। यही नहीं ग्रहों के देवता सूर्य और सौम्य ग्रह शुक्र देव का मीन राशि में आना मौसम में बदलाव भी करेगा। ग्रहों के राजा सूर्यदेव रविवार शाम को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। रविवार को शाम 6.04 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 अप्रैल को तड़के 2.33 तक मीन राशि में ही रहेंगे। सू्र्यदेव जब कुंभ राशि से गुरु की मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इस अवस्था को सूर्य की मीन संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. भवानी खंडेलवाल ने बताया कि यह हिंदू साल का आखिरी महीना होता है और इस दिन सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इस कारण इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस साल मीन संक्रांति रविवार को है। इस अवधि को खरमास या मलमास कहते हैं। मलमास अथवा खरमास में विवाह कार्य, भूमि पूजन और गृह प्रवेश आदि वर्जित हैं। वहीं बुधवार को कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। जिससे हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा।

भौतिक सुख देने वाला होता है सूर्य ग्रह
फलित ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ग्रह शुक्र देव 17 बुधवार को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ये अगले महीने 10 अप्रैल तक रहेंगे। शुक्र देव भौतिक सुखों को देने वाले ग्रह मान जाते हैं। पं. खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार को 2 बजे शुक्र का यह राशि परिवर्तन होगा। शुक्र का राशि परिवर्तन हर राशि पर कोई न कोई प्रभाव जरूर डालता है। शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है।

सावा अबूझ है और कोरोना अदृश्य... सतर्क रहें, मास्क भी वैक्सीन है...

फुलेरा दोज पर सावों का अबूझ मुहूर्त है। यह साल का दूसरे स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन जिलेभर में कई शादियां हो रही है। लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए भास्कर अपील करता है कि सावों में शामिल होइए, लेकिन सावधानी के साथ। भीड़ का हिस्सा न बनें और मास्क जरूर लगाएं। ताकि आप खुद को और अपनो को सुरक्षित रख सकें। इसके बाद खरमास लग जाएगा। इसके बाद 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन सावों का मुहूर्त है। इस बीच शुक्र के अस्त होने के कारण एक भी मुहूर्त नहीं है।

शेयर करे

More news

Search
×