Home News Business

निनोर में घर के बहार खड़ी दो बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुवे तीन युवक

दलोट
निनोर में घर के बहार खड़ी दो बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुवे तीन युवक
@HelloPratapgarh - दलोट -

सालमगढ़ थाना क्षेत्र के निनोर गांव में बीती रात घर के बहार खड़ी दो बाइक अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पीड़ित ने सालमगढ़ पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया की उक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है जिनके संख्या वीडियो के आधार पर तीन बताई जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

निनोर निवासी पीड़ित  कमलेश जैन ने बताया कि रोज की तरह उसने घर के सामने बाइक रखी थी। सुबह जब देखा तो दोनों बाइक नही थी।

शनिवार सुबह नज़दीकी पुलिस थाने में घंटना की जानकारी देते हुए बताया कि ख़ुद की बाइक पल्सर आरजे 35 एससआई 4210 व स्प्लेंडर प्लस आरजे 35 एसएच 2076 जो कांतिलाल मीणा से गिरवे से ली थी।दोनो मोटर साइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। बताया की सीसीटीवी फुटेज के आधार घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।सालमगढ़ थाना प्रभारी केके बुनकर ने बताया कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करे

More news

Search
×