Home News Business

ऑनलाइन बेटिंग एप पर लोगों को खिलाता था सट्टा, फर्जी खातों से करता था पैसों की लेनदेन, दुबई से सट्टे चलाने वाला मृगांग मुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार 

Pratapgarh
ऑनलाइन बेटिंग एप पर लोगों को खिलाता था सट्टा, फर्जी खातों से करता था पैसों की लेनदेन, दुबई से सट्टे चलाने वाला मृगांग मुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार 
@HelloPratapgarh - Pratapgarh -

प्रतपगढ़। जिले में मई 2023 में प्रतापगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को फर्जी खाते खोलकर भोले भाले लोगों को गुमराह करने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस अनुसन्धान में सामने आया था की आरोपियों द्वारा फर्जी खाते खोलकर उन खातों के जरिये सट्टे के पैसे का लेनदेन कर रहे थे। मामले का सरगना मृगांग मिश्रा दुबई में बैठकर इस पुरे कारोबार को चला रहा था। मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले मृगांग का भारत में लेनदेन का पूरा हिसाब रतलाम का ही रहने वाला अमन सोनी संभालता था। पुलिस ने मामले में फर्जी खातों के माध्यम से हुई लेनदेन का दो हजार करोड़ का हिसाब भी निकाल लिया था पुलिस ने कुल 38 खातों को फ्रिज कर उसमे चार करोड़ की रुपए भी फ्रिज करवाए थे. एसपी अमित कुमार ने बताया की मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने दुबई में बेठे आरोपी मृगांग के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. इसी लुकआउट नोटिस के आधार पर शनिवार की दुबई से मुबई पंहुचे मृगांग को एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसे रविवार को मुबई से गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को छ दिन की पुलिस रिमांड पर सोंपा है. प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया की आरोपी मृगांग दुबई से महादेव बेटिंग एप का संचालन कर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवाता था. एसपी अमित कुमार ने बताया की मामले में पुलिस अभी और भी अहम् खुलासे कर सकती है.  

शेयर करे

More news

Search
×