Home News Business

554 करोड़ की लाॅटरी का झांसा देकर 80 लाख ठगे:14 अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर करवाए, नाइजीरियन युवक समेत दाे गिरफ्तार

Dungarpur
554 करोड़ की लाॅटरी का झांसा देकर 80 लाख ठगे:14 अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर करवाए, नाइजीरियन युवक समेत दाे गिरफ्तार
@HelloPratapgarh - Dungarpur -

जिले के एक युवक से 80 लाख रुपए की अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी के दाे शातिर आराेपियाें काे चितरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक विदेशी नाइजीरियन युवक भी शामिल है। पीड़ित युवक काे विश्वास में लेकर 3 जुलाई 2015 से 21 जून 2016 तक 80 लाख 68 हजार रुपए कुल 14 खाताें में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आराेपियाें ने वह राशि निकाल ली। पीड़ित काे 554 करोड़ की लाॅटरी लगने का झांसा देकर ठगी की थी। आराेपियाें की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह व साइबर सैल का विशेष याेगदान रहा।

थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि जाेगपुर निवासी दिलीप पुत्र धनेश्वर पाटीदार ने काेर्ट इस्तगासे के जरिए प्रकरण दर्ज कराया था। परिवादी को ईमेल के जरिए 554 करोड़ की लाॅटरी लगने की जानकारी मिली थी, जिसमें परिवादी से बैंक संबंधित दस्तावेज मांगे। परिवादी काे विश्वास में रख कर 80 लाख 68 हजार 668 रुपए की ठगी की।

नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया

गठित टीम काे जांच के लिए दिल्ली रवाना किया। परिवादी से जिस बैंक खाते में राशि जमा कराई। उसके संबंध में जानकारी जुटाई। इस पर बिहार राज्य के सुपाेल जिला हाल दिल्ली निवासी कुणाल कुमार सिंह पुत्र भूपेंद्र कुमार सिंह व नाइजीरिया हाल दिल्ली निवासी किग्सले ऊचे अनाेसाेडाे काे गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

आरोपियों की तलाश जारी

कुणाल कुमार के खाते में 2 लाख रुपए जमा हाेना बताया। इस पर कुणाल कुमार से पूछताछ की गई। इस राशि में से 1.90 लाख नाइजीरिया हाल दिल्ली निवासी किग्सले ऊचे अनाेसाेडाे काे देना बताया। 1.90 लाख में से कुणाल कुमार ने 95 हजार रुपए की राशि बेन्जामिन नाम के एक व्यक्ति काे देना बताया है। शेष आराेपियाें की तलाश जारी है।

शेयर करे

More news

Search
×